Translate

JhapTaal


झपताल
झपताल 10 मात्रा की ताल है. इसके 10 मात्रा के बोल हैं. यह ताल गीत, ख्याल गायकी आदि के साथ बजाई जाती है. इस ताल के 4 विभाग हैं जो की 2 मात्रा 3 मात्रा पुनः 2 मात्रा और 3 मात्रा के हैं .  ताल की पहली मात्रा  सम होती है. यहाँ 1 नंबर पर धी है यह ताल की पहली मात्रा है. ताल को हाथ पर बजाकर दिखाते समय यहाँ पर पहली ताली मारेंगे, इसी तरह तीसरी मात्र पर पुनः धी है यहाँ पर भी ताली मारेंगे छठी मात्रा पर हाथ हवा में लहराकर खाली दिखायेंगे पुनःआठवीं मात्रा धी पर ताली मारेंगे. अतः इस ताल की 1, 3, और 8 वीं मात्रा पर ताली और 6 ठी मात्रा पर खाली है. किसी भी ताल की पहली मात्रा सम होती है. ताली बजाने के स्थान पर ताल के बोल के नीचे ताली संख्या लिखते हैं जैसे इस ताल में  x , 2 , 3 लिखा हुआ है. खाली दिखने की मात्रा के नीचे 0 दर्शाया जाता है.


झपताल (एकगुण)
चिन्ह
x

|
2


|
0

|
3


मात्रा
1
2
|
3
4
5
|
6
7
|
8
9
10
बोल
धिं
ना
|
धिं
धिं
ना
|
तिं
ना
|
धिं
धिं
ना

दुगुन
बोल
धिंना
धिंधिं
|
नातिं
नाधिं
धिंना
|
धिंना
धिंधिं
|
नातिं
नाधिं
धिंना

|
|
|